आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में पेरेंट्स के वाहनों के लिए बनाई जाए पार्किंग. स्कूलों के अंदर ही पार्क होंगे सभी स्कूली वाहन…जाम को लेकर यातायात पुलिस ने स्कूल प्रबंधकों के साथ की बैठक
आगरा में शुक्रवार को मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए #Dcp_traffic अभिषेक अग्रवाल द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालयों के प्रबंधकों और यातायात निरीक्षकों ने भाग लिया और सुझाव आमंत्रित किए गए. बेठक में फैसला लिया गया कि स्कूल के सभी वाहन सकूल के अंदर ही पार्क किए जाएंगे. बताया कि एमजी रोड पर इस समय मेट्रो का काम चल रहा है. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात का दबाव अधिक रहता है.4 टीमों को लगाया गया
जाम की समस्या को दूर करने के लए स्कूलों की छुट्टी के समय टीएसआई और सिपाहियों के साथ चार टीमों को लगाया गया है. यह टीमें दीवानी से सूरसदन, हरीपर्वत, सेंट जॉन्स से लोहामंडी और सेंट जॉन्स से घअिया की तरफ तैनात रहेंगी. स्कूलों की छुट्टी के समय वाहनों को निकलवाएंगी.
स्कूल प्रबंधकों को दिए आदेश
बैठक में मेट्रो का काम चलने तक वाहनेां को स्कूल परिसर में खड़ा कराने के निर्देश दिए गए. छुट्टी के समय एक—एक करके वाहनों को निकाला जाएगा. स्कूल परिसर में ही पेरेंट्स के वाहनेां के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी. स्कूल की बस, वैन, ईको और आटो आदि स्कूल शुरू होते समय और छुट्टी के समय स्कूल परिसर के अंदर ही पार्क किए जाएंगे. स्कूल प्रबंधकों ने फैसला लिया कि छुट्टी के समय वाहनेां को ब्रेक दे देकर छोड़ा जाएगा.
बैठक मं निर्देश दिए गए कि वैन बसों आदि में बच्चों की संख्या निश्चित रखी जाए. क्षमता से ज्यादाबच्चे न बैठाए जाएं. यातायात इंस्पेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं कि अरग क्षमता से अधिक बच्चे किसी वाहन में दिखाई दें तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.