आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में बीएन ग्रुप के अजय अग्रवाल बने राजा दशरथ और कल्पना बनीं कौशल्या. श्रीरामलीला कमेटी ने पात्रों की घोषणा की…
उत्तर भारत की ऐतिाहसिक रामलीला के लिए राजा दशरथ और रानी कौशल्या के पात्रों का चयन कर लिया गया है. श्रीरामलीला कमेटी ने वर्ष 2025 की ऐतिहासिक रामलीला के लिए बीएन ग्रुप के चेयरमैन अजय अग्रवाल को राजा दशरथ और उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल को रानी कौशल्या की भूमिका सौंपी है. उत्तर भारत की इस प्रसिद्ध रामलीला में इन पात्रों को निभाने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है. अजय अग्रवाल जी इसको अपने पिता स्व. श्री अमरनाथ जी व अपनी माता श्रीमती कान्ता देवी का आशीर्वाद मानते है. वह कह रहे है कि यह हमारे माता पिता व हमारे पूर्वजों का हमारे ऊपर विशेष आशीर्वाद है. कल्पना अग्रवाल अपने सास-ससुर व अपने माता पिता व अपने पूर्वजों को अपने ऊपर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मान रहीं है. अजय अग्रवाल ने कहा कि मैनें स्वप्न मे भी कल्पना नही की थी कि जगत के पालन हार मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के पिता बनने का सुअवसर मुझे प्राप्त होगा. कल्पना अग्रवाल के नयनों से खुशी की अश्रुधारा बही. उन्होने कहा कि मैं जगत के पालन हार का कैसे धन्यवाद करूं कि मुझे उन्होने रानी कौशल्या बनने का सुअवसर प्रदान किया है.राजा दशरथ व रानी कौशल्या बनने पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष / विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल व महामंत्री राजीव अग्रवाल, तारा चन्द, भगवान दास बंसल, छोटे लाल बंसल, विजय अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पोली भाई, मुकेश जौहरी, संजय सादाबाद, अंजुल बंसल, राहुल गौतम सहित अनेक पदाधिकारियों ने बी0एन0 ग्रूप के चैयरमैन अजय अग्रवाल व कल्पना अग्रवाल को राजा दशरथ बधाई दी गयी।