मथुरालीक्स…गोवर्धन परिक्रमा के लिए उमड़ा आस्था का कुंभ. मुड़िया पूर्णिमा मेला में बारिश के दौरान भी परिक्रमा दे रहे श्रद्धालु. डीएम ने किया निरीक्षण, ड्रोन से रखी जा रही नजर…देखें फोटोज
मथुरा के गोवर्धन में 4 जुलाई से शुरू हुए प्राचीन मुड़िया पूर्णिमा मेले में आस्था का सेैलाब उमड़ रहा है. देवशयनी एकादशी पर रात को बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ गिरिराज जी के जयकारों संग परिक्रमा दी. राधे राधे और गोवर्धन महाराज की जय के साथ सप्तकोसीय परिक्रमा को लोग पूरी कर रहे हैं. इधर डीएम और एसएसपी अन्य अधिकारियों के साथ लगातार मेले का निरीक्षण कर रहे हैं और व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं. ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है.
हर ओर गोवर्धन परिक्रमार्थी का सैलाब
मथुरा में इस समय बस स्टैंड हो या फिर रेलवे स्टेशन. हर ओर गोवर्धन परिक्रमार्थी ही दिखाई दे रहे हैं. मुड़िया पूर्णिमा जैसे—जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे—वैसे श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती नजर आ रही है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के कारण नजारा कुंभ जैसा नजर आ रहा है. भक्त गिरिराज जी की शरण में पहुंचकर दूध से अिभषेक कर मनोकामना के लिए दीपक जला रहे हैं. तलहटी में चारों ओर गिरिराज जी के जयकारे गूंज रहे हैं.

