आगरालीक्स…आगरा के रामबाग चौराहे पर मारपीट का वीडियो वायरल. पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने आटो चालक को बेरहमी से पीटा, तीन अरेस्ट
आगरा के रामबाग चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आटो चालक को बेहरमी से पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा पीटा जा रहा है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है. अन्य की तलाश की जा रही है.सवारी बिठा रहा था आटो चालक
गांव अगवार एत्मादपुर के रहने वाले अमित ने मुकदमा दर्ज कराया है. अमित ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह साढ़े 10 बजे वह रामबाग चौराहे पर आटो लेकर आया था. अपने साथी नरेश के साथ टूंडला और फिरोजाबाद की सवारी बिठा रहा था कि तभी ठेकेदार का कर्मचारी लकी उर्फ तेजवीर, सोनू पंडित, करण, दुष्यंत और सत्येंद्र वहां आ गए. वह आते ही गाली देने लगे और टेंपो हटाने के लिए कहने लगे.