आगरालीक्स…आगरा काव्य महोत्सव में कवियों की प्रस्तुतियों पर बजीं तालियां. बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति ने किया आयोजन
बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा 'आगरा काव्य महोत्सव' का आयोजन बोदला में स्थित ऑड स्पॉट आर्टिस्ट चैम्बर स्टूडियो में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के संयोजक कवि आ नवीन 'नवी' और सह संयोजक कवि हरीश भदौरिया रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रमा वर्मा 'श्याम' ने की तो वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ कवि व बुलंदी संस्था के संरक्षक आ.पंकज प्रकाश. कार्यक्रम का संचालक आ.डॉ.यशोधरा यादव 'यशो' द्वारा किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ कवियों की गरिमामय उपस्थिति में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी वरिष्ठ,कनिष्ठ एवं नवोदित कलमकारों नें शानदार काव्य पाठ किया। जिसके लिए बुलंदी संस्था की शाखा आगरा नें सभी का धन्यवाद किया। इसके साथ ही बुलंदी संस्था नें आगरा की कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में विशेष आभार रहा अशोक अंजाना, रिंकू निगम, नीलेश का जिन्होंने कार्यक्रम में अपनी विशेष भूमिका निभायी।
बुलंदी संस्था ने वर्ष 2021और 2022 में 207 घंटे और 400 घंटे और 2024 में 170 घंटे (विश्व पटल पर हिन्दी)चलने वाला अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाकर 3 बार विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है जिससे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में और हारवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है,बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती हैं, जिसका उद्देश्य नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना है और इसके लिए संस्था निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है।