आगरालीक्स…आगरा की भीषण उमसभरी गर्मी ने किया लोगों को बेहाल. पिछले 24 घंटे से नहीं पड़ी बारिश. बेचैनी और चिड़चिड़ापन आ रहा. तापमान भी बढ़ा
आगरा की भीषण उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. उमस के कारण न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को आराम. पंखे और कूलर तो मानों हवा देना ही बंद कर गए हों. पिछले 24 घंटे से बारिश नहीं हुई है जिसके कारण उसम में और इजाफा हुआ है. मंगलवार सुबह से ही भीषण गर्मी की चपेट में आगरा है. दोपहर को निकली तेज चटकदार धूप ने और बेहाल किया है. लोगों में चिड़चिड़ापन और बेचैनी बढ़ रही है.आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में दो दिन अच्छी बारिश के आसार हैं जिससे कुछ हद तक लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 08/07/25) 36.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/07/25) 27.2
Departure from Normal(oC) -0.4