आगरा लीक्स दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। क्या आगरा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए इसे लेकर चर्चाएं चलने लगी है।
गुरुवार सुबह 9:04 बजे दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 है. सुबह लोग अपने ऑफिस जाने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान दिल्ली हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अपार्टमेंट में रह रहे लोगों को भूकंप के झटके की जानकारी हुई तो परेशानहो गए।
हरियाणा के झज्जर में केंद्रराष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र झज्जर हरियाणा के उत्तर में 10 किलोमीटर दूरी पर रहा रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 है. दिल्ली दिल्ली एनसीआर हरियाणा में 10 सेकंड तक भूकंप के झटके लगे। अचानक से भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग दहशत में आ गए।