आगरालीक्स…आगरा में आईवीएफ से जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद तबीयत बिगड़ने से प्रसूता की मौत. हॉस्पिटल पर पुलिस फोर्स तैनात, तीमारदारों को समझाकर किया शांत
आगरा के सिकंदरा, आवस विकास कॉलोनी में सिंघल टेस्ट टयूब बेबी सेंटर है में आईवीएफ से जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ. लेकिन प्रसूता की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया. इसको लेकर परिजनों ने शुक्रवार को अस्पताल में जमकर हंगामा काटा, लेकिन पुलिस ने किसी तरह समझाकर परिजनों को शांत करा दिया. वहीं देर रात प्रभा अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई जबकि उसके जुड़वां बच्चों का इलाज चल रहा है. प्रसूता की मौत के बाद सिंघल टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर पर पुलिस फोर्स तैनात हो गया. पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझाकर शांत कराया तो वहीं अस्पताल ने बच्चों के उपचार की जिम्मेदारी ली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.ये है पूरा मामला
आगरा के सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी में सिंघल टेस्ट टयूब बेबी सेंटर है. ख्वासपुरा खेरिया मोड की रहने वाली 30 साल की कांता का गर्भधारण न होने पर सिंघल टेस्ट टयूब बेबी सेंटर में आइवीएफ कराया गया. डॉ. योगेश सिंघल द्वारा कांता का इलाज किया जा रहा था. साढ़े सात महीने की गर्भवती कांता को सिंघल टेस्ट टयूब बेबी सेंटर में भर्ती किया गया. डॉक्टर ने परिजनों से दो यूनिट ब्लड लाने के लिए कहा.
पीपीएच के बाद बिगड़ी तबीयतसिंघल टेस्ट टयूब बेबी सेंटर में डिलीवरी हुई, एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया. डिलीवरी के बाद पोस्ट पार्टम हेमरेज के कारण ब्लीडिंग होने लगी. रक्तस्राव अधिक होने के साथ ही जुड़वा बच्चों का भी वजन कम था, तीमारदार से ब्लड लाने के लिए कहा गया लेकिन वे नहीं लेकर आए. दोपहर में प्रसूता और जुड़वा बच्चों को प्रभा हॉस्पिटल में भर्ती करने के लिए कहा गया इस पर तीमारदार भड़क गए. जमकर हंगामा किया, हास्पिटल संचालक पर लाखों रुपये लेने के बाद इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल में रेफर करने के आरोप लगाए. आक्रोशित तीमारदारों ने जमकर हंंगामा किया.