आगरालीक्स…आगरा में धूप खिली तो बढ़ा तापमान, बारिश के अभी भी हैं आसार. जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में पिछले दो दिन से हुई बारिश ने लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत दिलाई थी लेकिन शुक्रवार को आसमान साफ रहा. धूप निकली जिसके कारण तापमान फिर से बढ़ा है. इसके कारण उमसभरी गर्मी महसूस की गई. वहीं मौसम विभाग ने आगरा में बारिश के लगातार आसार जताए हैं.आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में कल और परसों अच्छी बारिश के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 11/07/25) 35.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/07/25) 25.4
Departure from Normal(oC) -2.3