आगरालीक्स…आगरा में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ भारत विकास परिषद संकल्प ने मनाया स्थापना दिवस…
भारत विकास परिषद संकल्प शाखा ने भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कंसखार एवं नगला तोती के निवासियों के लिए स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने किया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय संरक्षक एवं सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ कैलाश चंद्र सारस्वत ने बच्चों व उपस्थित नागरिकों को वर्षा के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए इस मौसम में होने वाली बीमारियों से सचेत रहने के लिए बताया। प्रसिद्ध दंत एवं कॉस्मेटिक चिकित्सक दो अंकित गुप्ता व डॉक्टर संध्या गुप्ता ने दांतों की देखभाल के लिए जागरुक करते हुए बच्चों का दंत परीक्षण किया। इस अवसर पर संकल्प की ओर से सभी विद्यार्थियों को टूथपेस्ट और टूथब्रश वितरित किए गए। किसी बीमारी से ग्रस्त बच्चों के लिए होम्योपैथिक की दवा प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रांतीय सेवा संयोजक टीटू गोयल ने परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि जिला सह समन्वयक पुष्पेंद्र सिसोदिया ने संकल्प शाखा के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए शाखा पदाधिकारीयों को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकल्प के अध्यक्ष विजय जैन ने तथा संचालन कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक संजय कपूर, प्रतीक पुरी थे। शाखा की महिला संयोजक अंजना शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।