Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Demand for making population control law in Agra by Rashtriya Hindu Front…#agranews
आगरा

Agra News: Demand for making population control law in Agra by Rashtriya Hindu Front…#agranews

321

आगरालीक्स…आगरा में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग. विश्व जनसंख्या दिवस पर कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने दिया धरना. ज्ञापन भी दिया.

विश्व जनसंख्या दिवस पर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट (जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन की यूनिट) के कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपा. जिलाध्यक्ष सुदामा सिंह छोकर और महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में यह धरना दिया गया.

धरने में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बताया कि अंधाधुंध संतानोत्पत्ति करने की प्रवृत्ति पर " जनसंख्या नियंत्रण कानून" बनाकर अंकुश लगाने में एक-एक पल की देरी भारत और भारतीय संस्कृति के लिए पूर्व की भांति ही विघटनकारी साबित हो सकती है. एक वर्ग विशेष द्वारा रणनीति के तहत जानबूझकर बढ़ाई जा रही जनसंख्या और सनातन समाज की युवा पीढ़ी में एक बच्चे तक सीमित रहने की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण देश के अनेक भागों में 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों में जनसंख्या का संतुलन उस वर्ग विशेष के पक्ष में झुकता दिखने लगा है. भारत जनसंख्या में धार्मिक असंतुलन के कारण हुए विघटन के दंश का प्रत्यक्ष भुक्तभोगी है, परन्तु पूर्व की सरकारों की विभाजन के तुरन्त बाद से जारी तुष्टिकरण की नीति के चलते अब फिर से वैसी ही परिस्थितियां निर्मित होती दिखाई दे रही हैं.

कार्यकर्ताओं ने आगे बताया कि विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच जनसंख्या का अनुपात वर्तमान अनुपात के अनुसार बनाए रखने के उद्देश्य से "जनसंख्या नियंत्रण कानून" बनाने की माँग को लेकर "राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट" ( जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन) द्वारा विगत लगभग 12 वर्षों से हजारों छोटी-बड़ी सभाएं, धरना-प्रदर्शन, सांसद-संवाद कार्यक्रम, राष्ट्रपति जी सहित महत्वपूर्ण लोगों से भेंट आदि के रूप में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संगठन के मुख्य संरक्षक डा. इन्द्रेश कुमार तथा केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी सहित 125 सांसदों का समर्थन प्राप्त है. संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन "जनसंख्या नियंत्रण कानून", समान नागरिक संहिता, NRC और घुसपैठ नियंत्रण कानून बनाने के साथ-साथ वक्फ बोर्ड को पूरी तरह निरस्त करने की मांग को लेकर लगातार अभियान चला रहा है.

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल, एडवोकेट संजू बाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट राघवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव अजय हिंदुस्तानी, भास्कर भूषण जैन, राजेश शर्मा, संदीप जैन आदि उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!