आगरालीक्स…Agra News: आगरा से लखनऊ एक्सप्रेस वे से जा रहे हैं तो इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए 5 चार्जिंग स्टेशन, जानें इनके बारे में। ( Agra News: 5 EV Charging Station on 302 KM Long Agra-Lucknow Expressway#Agra )
302 किलोमीटर लंबे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन चार्जिंग स्टेशनों का सफल ट्रायल भी हो चुका है। अब इन चार्जिंग स्टेशन पर आगरा से लखनऊ जा रहे वाहन अपनी कार सहित अन्य वाहनों को चार्ज करा सकेंगे।
एक्सप्रेस वे पर बनाए गए पांच चार्जिंग स्टेशन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पांच चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। आगरा से लखनऊ जाते समय पांच ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यूपीडा के मुख्य संरक्षा अधिकारी आरएन सिंह का कहना है कि ईवी स्टेशन की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी जिससे कम समय में वाहन की बैटरी चार्ज की जा सकें। इसके साथ ही एक बार में ज्यादा वाहनों को चार्ज किया जा सके इस दिशा में भी काम चल रहा है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ईवी चार्जिंग स्टेशन
आगरा से लखनऊ की तरफ जाने पर किलोमीटर 21
किलोमीटर 101
किलोमीटर 104
किलोमीटर 227
किलोमीटर 290