नईदिल्लीलीक्स… वीडियो देखें दिल्ली में चार मंजिला बिल्डिंग ढही, मलबे में फंसे आठ लोगों को बाहर निकाला गया, रेस्क्यू आपरेशन जारी।
दिल्ली के सलेमपुर क्षेत्र में गली नंबर पांच जनता कॉलोनी में मतलूफ की चार मंजिला बिल्डिंग है। पुलिस को सुबह 7.04 बजे सूचना मिली कि जनता कॉलोनी में वेलकम के पास बिल्डिग ढह गई है। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया। मकान में भूतल के बाद तीन मंजिल हैं ये तीनों मंजिल ढह गईं, आस पास के मकानों में भी नुकसान हुआ है।
आठ लोगों को बाहर निकाला गया
रेस्क्यू आपरेशन के बाद आठ लोगों को बाहर निकाला जा चुका है अभी रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।