आगरलाीक्स…Agra News: आगरा से पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई युवती को पुलिस के साथ हरिद्वार से लाते समय पति को पड़ा अटैक, रास्ते में मौत। हिरासत में पत्नी। ( Agra News: Woman run away with relative, Husband died due to heart attack #Agra )
आगरा के बरहन क्षेत्र के रहने वाले युवक के दो बेटे और एक बेटी है, उसकी 38 वर्षीय पत्नी के प्रेम संबंध रिश्ते के 24 साल के भतीजे से हो गए। 12 जून को युवती और उसका प्रेमी घर से भाग गए। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मोबाइल से दोनों की लॉकेशन हरिद्वार मिली।
हरिद्वार से युवती को पुलिस ने किया बरामद
पुलिस जांच में युवती और उसके प्रेमी की लॉकेशन हरिद्वार में मिली। पुलिस युवती के पति और एक रिश्तेदार को लेकर हरिद्वार पहुंची, युवती का प्रेमी मौके से भाग गया, पुलिस ने युवती को पकड़ लिया, उसे लेकर बरहन आ रहे थे। मुजफ़्फरनगर में अचानक से युवती के पति के सीने में दर्द होने लगा। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी, पुलिस ने अनुसार, पोस्टमार्टम में युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। पुलिस ने युवती को हरिासत में ले लिया है, शनिवार को कोर्ट में उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।