आगरालीक्स…आगरा की नगमा बेगम हरियाणा के नूंह जिले से अरेस्ट. साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराती थी फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड…
आगरा की रहने वाली नगमा बेगम को हरियाणा के नूंह में अरेस्ट किया गया है. नूंह जिले के साइबर थाना पुलिस ने उसे साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने के मामले में अरेस्ट किया है. पुलिस ने उसे बस से उतरे ही रंग हाथ पकड़ लिया. पुलिस ने इसके पास से चार मोबाइल फोन, तीन फर्जी सिम कार्ड, पांच बैंकों के छह एटीएम कार्ड, दो फर्जी फेसबुक एकाउंट और छह चेकबुक बरामद किए हैं. गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.पुलिस पूछताछ में पता चला है कि नगमा बेगम फर्जी आईडी और दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते और मोबाइल सिम एक्टिवेट कराती थी ओर इसके बाद ये डिटेल मेवात के साइबर अपराधियों को बेचती थी. ये साइबर अपराधी इनका इस्तेमाल आनलाइन ठगी और धोखाधड़ी में करते थे. नगमा की गिरफ्तारी से पुलिस को साइबर अपराध के नेटवर्क तक पहुंचने की उम्मीद है.