आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आम से लेकर नाशपाती तक सड़ी गली बिक रही हैं, एफएसडीए का छापा, कई किलो फल और सब्जी नष्ट कराई। ( Agra News: FSDA raid in Vegetable Market, Bad quality Mango, Papaya & Vegetable destroyed#Agra )
आगरा में मंगलवार को आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सब्जी मंडी में छापा मारा। टीम ने सब्जी मंडी से बड़ी मात्रा में फल और सब्जी नष्ट कराए हैं।
नाशपाती, आम, फूल गोभी कराए नष्ट
टीम ने नवीन मंडी बरौली अहीर में लगभग 40 किलोग्राम नाशपाती, 10 किलोग्राम अरबी, 05 किलोग्राम फूल गोभी, 30 किलोग्राम पपीता व 50 किलोग्राम आम नष्ट कराया गया । छीपीटोला फल मंडी में लगभग 10 किलोग्राम नाशपाती, 40 किलोग्राम आम, 05 किलोग्राम अनार नष्ट कराया गया ।
टमाटर और पपीता भी नष्ट कराया
खेरिया मोड़ सब्जी मंडी में लगभग 20 किलोग्राम आम, 20 किलोग्राम नाशपाती, 25 किलोग्राम 25 किलोग्राम टमाटर तथा 05 किलोग्राम पपीता नष्ट कराया गया | मंडी समिति खैरागढ़ में लगभग 140 किलोग्राम पत्ता गोभी, 02 किलोग्राम हरी मिर्च, 05 किलोग्राम पपीता, 05 किलोग्राम पालक तथा 01 किलोग्राम नींबू नष्ट कराया गया ।