आगरालीक्स…आगरा के जाबांज और कारगिल युद्ध के हीरो शहीद उदय सिंह के परिवार को किया सम्मानित. 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस से पहले “घर घर शौर्य सम्मान महोत्सव”
भारतीय सेना द्वारा 26वाँ कारगिल विजय दिवस सामारोह 26 जुलाई, 2025 को मनाने जा रही है, जिसके पूर्व में कारगिल युद्ध के जाबांज योद्धाओं के परिवारों को सम्मानित करने के लिए "घर घर शौर्य सम्मान महोत्सव" आयोजित किया जा रहा हैं। इस महोत्सव के अंतर्गत घर घर जा कर शहीदों के परिजनों को सम्मान पत्र, वेलफेयर बुक तथा स्मृति चिह्न भेंट किया जा रहा है।इसी क्रम में भारतीय सेना की ओर से नायब सूबेदार राजेश सिंह तथा हवलदार लक्ष्मण अंसुंदी द्वारा गणपति एन्क्लेव, रोहता का बाग, आगरा, उत्तर प्रदेश के निवासी जाबांज सिपाही उदय सिंह के बड़े भाई दरब सिंह यादव को सम्मानित किया गया तथा परिजनों से संवाद करके उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान परिजनों की आवश्यकताओं के निराकरण के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया।