मथुरालीक्स…बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनों को उमड़ी भीड़. धक्का—मुक्की के बीच हुए दर्शन, कई श्रद्धालु बिना दर्शन के लौटे..
वृंदावन में बुधवार को ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी के दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ इतनी अधिक थी कि धक्का—मुक्की के बीच लोगों को आराध्य के दर्शन हुए. कई श्रद्धालु तो भीड़ को देखकर बिना दर्शन के ही वापस हो लिए. श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर में अव्यवस्थाओं को अंबार देखने को मिला. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस भीड़ में श्रद्धा का भाव कैसे आए. मंदिर परिसर में भीड़ इतनी अधिक थी कि सांस लेना भी कठिन हो गया था.