आगरालीक्स…आगरा में मनाई जाएगी मेयो कॉलेज की 150वीं वर्षगांठ. पूर्व छात्रों का पहला क्षेत्रीय मिलन समारोह रविवार 20 जुलाई को होटल हावर्ड प्लाजा में
रविवार 20 जुलाई को आगरा में मेयो कॉलेज, अजमेर के पूर्व छात्र संस्थान की 150वीं वर्षगांठ मनाइ जाएगी. होटल हावर्ड प्लाज़ा द फर्न में आयोजित यह कार्यक्रम होगा. इसमें आगरा और आस-पास के क्षेत्रों—मथुरा, हाथरस, फिरोज़ाबाद और भरतपुर— का पहला औपचारिक क्षेत्रीय मिलन समारोह होगा। इस विशेष आयोजन में मेयो कॉलेज परिवार के तीनों प्रमुख—सौरव सिन्हा (मेयोकॉलेज), नीती भल्ला सैनी (मेयो गर्ल्स स्कूल) और राजेश सोनी (मेयो जूनियर स्कूल) की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है। यह कार्यक्रम न केवल मिलन का अवसर है, बल्कि आगरा में एक स्थायी पूर्व छात्र अध्याय की स्थापना की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस (IPSC) का सदस्य और खेल प्राधिकरण भारत द्वारा हॉकी और फुटबॉल के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस घोषित मेयो कॉलेज आज भी देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है। हाल के वर्षों में यहां शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेलों में उपलब्धियां और अनुभवात्मक शिक्षा को विशेष बल दिया गया है। संस्थान के इतिहास में पहली बार, 22 छात्रों ने एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक को सफलतापूर्वक पूरा किया जो छात्रों की साहसिक भावना और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।आगरा में यह मिलन समारोह न केवल पूर्व छात्रों को पुनः जोड़ने का अवसर है, बल्कि संस्थान के वर्तमान नेतृत्व से संवाद, सहयोगी पहलों की चर्चा और साझा स्मृतियों को ताज़ा करने का एक मंच भी है।