आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुई शिव परिक्रमा. 50 किमी. से अधिक की परिक्रमा. रातभर गूंजेगे बम—बम भोले के जयकारे.
आगरा की प्राचीन शिव परिक्रमा शुरू हो गई है. पदयात्री सड़कों पर निकलकर परिक्रमा देना शुरू कर दिए हैं. रातभर शिव के भक्त बम बम भोले के जयकारों के साथ परिक्रमा लगाएंगे. आगरा के चारों कोनों पर विराजमान भगवान शिव और मध्य में रावली और श्री मनकामेश्वर महादेव के दर्शन करेंगे. सुबह इन सभी मंदिरों में जलाभिषेक के बाद ही परिक्रमा समाप्त होगी.आगरा की शिव परिक्रमा 50 किमी लंबी है. सावन के दूसरे सोमवार को लगने वाली इस परिक्रमा को देने के लिए आगरा के साथ ही आसपास के शिवभक्त यहां आते हैं और परिक्रमा देते हैं. यह परिक्रमा 50 किमी के करीब है.