आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के इन्यूवेशन सेंटर के डायरेक्टर प्रो. वीके सारस्वत बने कुलपति, 2025 में विश्वविद्यालय के तीन शिक्षक कुलपति बन चुके हैं।
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के आईईटी के पूर्व निदेशक, वर्तमान में यूनिवर्सिटी इन्यूवेनश के डायरेक्टर प्रो. वीके सारस्वत को पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्वविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का कुलपति बनाया गया है। इससे पहले विवि के दो और शिक्षक कुलपति बनाए जा चुके हैं।
2025 में विवि के तीन शिक्षक बने कुलपति
2025 में विवि के तीन शिक्षक बने कुलपति
इससे पहले 2025 जनवरी में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के कुलपति बनाए गए थे। वे विश्वविद्यालय के गणित विभाग में कार्यरत थे और एक्यूआईसी के निदेशक थे। उनके बाद प्रो वीसी प्रो. अजय तनेजा को इसी वर्ष अप्रैल में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ का कुलपति बनाया गया था।
आगरा विवि के कुलपति की चल रही चयन प्रक्रिया
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की कुलपति प्रो. आशु रानी का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। विवि के नए कुलपति के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है।