आगरालीक्स…बड़ा हादसा, स्कूल की जर्जर दीवार और लोहे का गेट गिरा. 8 साल की मासूम की मौत, दो बच्चे घायल
आगरा में दर्दनाक खबर सामने आई है. पिनाहट के पिढौरा थाना क्षेत्र के गांव पोखर गगनकी में प्राथमिक स्कूल की दीवार और गेट गिर गया. इसके नीचे दबकर 8 साल की मासूम बच्ची की मौत की सूचना है जबकि दो अन्य बच्चे घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को इलाज के लिए भेजा है तो वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.
खबर अपडेट की जा रही है