आगरालीक्स…आगरा में चौरसिया समाज ने मनाई हरियाली तीज और नाग पंचमी. मेधावी बच्चों का किया सम्मान
भारतीय चौरसिया महासभा आगरा के तत्वाधान में चौरसिया समाज आगरा के द्वारा चौरसिया दिवस के उपलक्ष्य में 27 जुलाई 2025 को नाग पंचमी और हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन जतिन रिजॉर्ट दयालबाग पर संपन्न हुआ. जिसमें महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया है.कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मुख्य अतिथि एवं विजय कुमार चौरसिया कानपुर, राजेंद्र बनारसी, पारस चौरसिया, राजेश महतो, ईशू चौरसिया, द्रौपदी चौरसिया, राजकुमारी चौरसिया, मालती चौरसिया, रितु चौरसिया, श्रद्धा चौरसिया, गिरजा चौरसिया, लक्ष्मी चौरसिया, तनुजा चौरसिया, कान्ति चौरसिया उपस्थित रहे.