आगरालीक्स…आगरा की 90 साल पुरानी संस्था आगरा दिगम्बर जैन परिषद के नये निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
आगरा हरिपर्वत स्थित एम डी जैन इंटर कॉलेज में आगरा में दिगम्बर जैन समाज की 90 वर्ष प्राचीन संस्था आगरा दिगम्बर जैन परिषद आगरा का रविवार को निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह हुआ. मंगलाचरण का शुभारम्भ सतेंद्र जैन साहूला ने किया. जिसमेंचित्र अनावरण प्रदीप जैन पीएनसी, विजय कुमार जैन, जितेंद्र कुमार जैन ने किया.
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई. इस अवसर पर सामाजिक एवं धार्मिक उत्कृष्ट, सराहनीय कार्यों को करने वालों को सम्मानित किया गया. मंच संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया गया. पूर्व मंत्री सुनील जैन ने संबोधन किया गया.
इस अवसर पर मुख्य रूप प्रदीप जैन, जितेंद्र जैन, नव निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री के रूप मनीष जैन, एवं अर्थमंत्री के रूप में राकेश जैन, कार्याध्यक्ष निर्मल कुमार जैन मोठ्या, मनोज जैन, पार्षद राकेश जैन, पूर्व मंत्री सुनील जैन, हीरालाल बैनाड़ा, पुष्पेंद्र जैन, रोहित जैन, राजेंद्र जैन एडवोकेट, विजय प्रकाश जैन, सतेंद्र जैन साहूला, पवन जैन, पारस जैन, चुनाव अधिकारी राजीव जैन, अनंत जैन, विमल जैन, पंकज जैन, आशीष जैन मोनू, अनुज जैन, दीपक जैन, प्रवीन जैन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन एवं राहुल जैन सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।