आगरालीक्स…आगरा की अटलपुरम टाउनशिप में प्लॉट की कीमत लगभग निर्धारित. जानिए कितने रुपये प्रति वर्गमीटर है प्लॉट की रेट. सार्वजनिक होगा ब्रॉशर
आगरा के ग्वालियर हाइवे पर ककुआ भांडई में एडीए की बहुचर्चित अटलपुरम टाउनशिप के रेट लगभग फाइनल हो गए हैं. 29 जुलाई मंगवार को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा जिसके बाद इस योजना का ब्रॉशर सार्वजनिक कर दिया जाएगा.29,500 रुपये प्रति वर्गमीटर लगभग तय
अटलपुरम टाउनशिप की प्लॉट दर लगभग तय हो गई हैं. प्रस्तावित आवासीय प्लॉट की कीमत 29,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है. अटलपुरम में प्लॉट खरीदने के लिए अगस्त में प्रक्रिया शुरू हो सकती है इसके लिए आनलाइन आवेदन करना होगा. प्लॉट का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा। इसके लिए ब्राशर तैयार कराया जा रहा है.
अटलपुरम को सीएम योगी आदित्यनाथ लांच कर सकते हैं, इसके अगस्त में लांच होने की संभावना है. लांचिंग के साथ ही प्लॉट आवंटन के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. पहले चरण में 697 आवासीय प्लॉट का आवंटन किया जाएगा. अभी व्यावसायिक और वाणिज्यिक प्लॉट का आवंटन नहीं किया जाएगा.