आगरालीक्स आगरा में छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने के दबाव में शिक्षक पर मुकदमा दर्ज।
आगरा के सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती जिस शिक्षक से पढ़ती थी उसी शिक्षक के साथ अब एक स्कूल में एनसीसी की शिक्षका बन गई। शिक्षक उससे 16 साल बढ़ा है। आरोप है कि शिक्षक उससे दोस्ती का दबाव बनाने लगा, इन्कार करने के बाद भी नहीं माना और 22 जुलाई 2024 को शिक्षक ने उसे प्रपोज कर दिया। ( Agra News: Woman lodge FIR against Ex Teacher in Agra#Agra)
स्कूल की नौकरी छोड़ने के बाद भी नहीं माना शिक्षक
इससे परेशान होकर युवती ने स्कूल छोड़ दिया और आगे की पढ़ाई करने के लिए कोचिंग ज्वाइन कर ली। आरोप है कि कोचिंग जाने के दौरान शिक्षक ने उसे रास्ते में रोक लिया, होटल चलकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर फोटो एडिट कर अश्लील बना दिए और वायरल करने की धमकी देने लगा, युवती ने कोचिंग जाना भी छोड़ दिया है। इस मामले में थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।