आगरालीक्स…आगरा में एक दिन में रिकॉर्ड 46 एमएम बारिश, लेकिन आज उमस फिर भी बरकरार. जानिए क्या हैं अभी बारिश के आसार…
आगरा में गुरुवार को हुई रिकॉर्ड बारिश ने आगरा को तरबतर कर दिया. गुरुवार सुबह 8 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में रिकॉर्ड 46 एमएम बारिश हुई है. इससे काफी हद तक लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली लेकिन आज शुक्रवार को आसमान साफ हुआ तो उमस फिर से महसूस हुई.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार आगरा में बारिश के आसार हैं. 2 अगस्त से 5 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. इससे तापमान में और कमी आएगी.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 01/08/25) 33.0
Departure from Normal(oC) -
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 01/08/25) 25.8
Departure from Normal(oC) -0.6
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 46