आगरालीक्स… आगरा में गणपति बप्पा मोरिया की धूम है, ऐसे में रूट डायवर्ट किया गया है, यह सोमवार से मंगलवार शाम छह बजे तक रहेगा। आगरा के यमुना किनारे रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
यह रहेगा डायवर्जन
वाटरवर्क्स चौराहे से यमुना किनारा होते हुए शमशान घाट चौराहे तक सभी प्रकार के भारी वाहन और हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहन ¨रग रोड से होते हुए फतेहाबाद रोड होते हुए फतेहाबाद रोड, ताजमहल ग्वालियर के लिए जाएंगे।
नया पुल अंबेडकर सेतु से एत्माद्दौला की ओर से कोई भी व्यावसायिक वाहन बेलनगंज या यमुना किनारा रोड होते हुए नहीं जाएगा।
बेलनगंज, सीओ छत्ता ऑफिस से यमुना किनारा रोड पर कोई व्यावसायिक वाहन नहीं जाएगा।
बिजलीघर चौराहे से कोई भी रोडवेज या टूरिस्ट तथा व्यावसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथीघाट की तरफ नहीं जाएगा।
विक्टोरिया पार्क से बस, टै्रक्टर, डीसीएम यमुना किनारे नहीं जाएंगे।
यमुना किनारा रोड पर हाथी घाट के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन बंद रहेंगे।
हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की ओर बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। शेष वाहनों को शमशान घाट की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
स्ट्रैची ब्रिज रेलवे पुल एत्माद्दौला की ओर से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यमुना किनारे डायवर्ट किए गए सरकारी सवारी वाहन एमजी रोड, रिंग रोड से जा सकेंगे।