आगरालीक्स… आगरा में एक पुजारी की हत्या कर दी, डाकघर में बदमाशों ने धाबा बोल दिया, मुर्गी फॉर्म हाउस के गार्ड को बंधकर बनाकर लूटपाट की। सुबह सुबह तीन वारदात से लोगों में दहशत है।
आगरा में तीन वारदात हुई हैं, रविवार सुबह शाहदरा चुंगी स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी की गला घोंटकर हत्या कर दी, हत्या के बीच जमीन का विवाद बताया जा रहा है। मंदिर परिसर की जमीन और दुकानों को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते पुजारी की हत्या की आशंका है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
उप डाकघर में दूसरी बार डाका
आगरा के बिचपुरी में उप डाकघर में 10 दिन पहले शाम को बदमाशों ने छावा बोल कर लूटपाट की थी। शनिवार देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया, उप डाकघर के चौकीदार अनिल प्रकाश राणा के हाथ पैर बांध दिए, इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट की। वे डाकघर से कंप्यूटर इनवटर्र और बैटरी लूट कर ले गए।
मुर्गी फॉर्म हाउस में लूटपाट
तीसरी वारदात मुर्गी फॉर्म हाउस में हुई है, बदमाशों ने फॉर्म हाउस में लूटपाट की, चौकीदार के साथ मारपीट कर लूटपाट कर फरार हो गए।