आगरालीक्स…ताजमहल घूमने आई फैमिली का 13 साल का बेटा बिछड़ गया. ताज सुरक्षा पुलिस ने तलाश कर बच्चे को परिवार से मिलाया
आगरा में ताजमहल पर टिकट विंडो के दौरान लगी भीड़ में 11 साल का एक बच्चा अचानक लापता हो गया. बच्चे के माता पिता इससे परेशान हो गए और उन्होंने ताज सुरक्षा बल को सूचना दी. ताज सुरक्षा बल ने एक घंटे में बच्चे को तलाश कर माता—पिता से मिलाया. इस पर बच्चे के पेरेंट्स ने ताज सुरक्षा बलका आभार व्यक्त किया. पुलिस के अनुसार एक परिवार #हापुड़ से #ताजमहल घूमने आया, जिसका एक 11 वर्षीय बच्चा ताजमहल परिसर में टिकट विंडो के पास भीड़ होने के कारण बिछड़ गया. परिजनों द्वारा बच्चे को काफी देर तक तलाश किया गया लेकिन जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने वहां ड्यूटी पर मौजूद थाना ताज सुरक्षा के उपनिरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी महेश चन्द्र एवं महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी से सम्पर्क किया गया और अपनी समस्या बतायी. पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए परिजनों को साथ लेकर बच्चे को खोजने का प्रयास किया गया, जिसे मात्र 10 मिनट के अंदर सकुशल खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.