आगरालीक्स…आगरा में इंद्रधनुष के हरियाली तीज उत्सव में थिरकी महिलायें. करुणा शाक्य बनी तीज क्वीन..
सर्वजातीय महिला महासभा इन्द्रधनुष की ओर से कारगिल चौराहा स्थित रीगल बैंकट हॉल में हरियाली तीज का पारंपरिक और उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी मधु बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया और रीना सिंह ने दीप प्रवज्जलित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता सिंह ने बताया कि तीज की थीम के अनुरूप महिलाएं हरे परिधानों में सज-धज कर आईं और पूरे जोश से भाग लिया। चुनरी, काजल, माला गेम और 'तीज क्वीन कांटेस्ट' जैसे आयोजन आकर्षण का केंद्र रहे। करुणा शाक्य तीज का खिताब दिया गया। महिलाओं ने गीत-संगीत पर झूमकर नृत्य किया और जमकर मस्ती की।संयुक्त सचिव डॉ. नीतू चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में नारी शक्ति, परंपरा और उल्लास का खूबसूरत संगम देखने को मिला। पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक माहौल ने तीज को जीवंत बना दिया। स्वागत के दौरान महिलाओं ने एक-एक तीज गीत की दो-दो पंक्तियां गुनगुनाईं, जिससे माहौल में लोक-संगीत की मिठास घुल गई। इस अवसर पर अनिता कुशवाह, सुनीता चौधरी, आरती सिंह, अनिता चाहर, नीलम रावत, मोनिका फौजदार, मोनिका सिंह, रश्मि भारद्वाज, मेघा गुप्ता, मधुबाला सिंह, रूबी शाक्य, अनिता सिंह आदि मौजूद रही।