आगरालीक्स…आगरा में 5 अगस्त को अटलपुरम टाउनशिप की लांचिग को आ रहे सीएम योगी. जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम और जानें कैसे टाउनशिप में करें प्लॉट की बुकिंग
आगरा में ग्वालियर हाईवे पर ककुआ भांडई के पास 138 हेक्टेयर में विकसित की जा रही अटलपुरम की पांच अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ लांचिंग करेंगे। सीएम योगी के आगरा आगमन को लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम प्रशासन ने जारी कर दिया है। सीएम योगी 5 अगस्त को आगरा में सवा तीन घंटे रहेंगे।ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सीएम योगी अलीगढ़ से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर दो बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे.
यहां से कार द्वारा दो बजकर 10 मिनट पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे.
सीएम का यहां पर आधा घंटा आरक्षित रहेगा.
इसके बाद दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से तीन बजकर 40 मिनट तक सीएम योगी आगरा में एडीए की अटलपुरम टाउनशिप की लांचिंग करेंगे। इसके साथ ही फिरोजाबाद के प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवंटन पत्र का वितरण करेंगे. इसके अलावा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के अलावा जनसभा करेंगे।
यहां से सीएम योगी दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। यहां शाम पांच बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। 5 बजकर 20 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। इसमें 11 सेक्टर हैं पहले चरण में तीन सेक्टर के प्लाट की बुकिंग की जाएगी। पांच अगस्त को लॉचिंग के साथ ही पहले सेक्टर के 322 प्लॉट की आनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी और लॉटरी से आवंटन किया जाएगा।
2242 करोड़ से विकसित होगी अटलपुरमएडीए द्वारा अटलपुरम को विकसित करने के लिए 138 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण पर 784 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। 138 हेक्टेयर भूमि में से 76 हेक्टेयर भूमि पर प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 62 हेक्टेयर जमीन पर पार्क, सड़क, नाली सहित अन्य सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस तरह एडीए 11 सेक्टर में अटलपुरम को विकसित करने पर 2242 करोड़ रुपये खर्च करेगा। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अनुसार, अटलपुरम की लांचिंग का इंतजार है इसके बाद बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।
अटलपुरम के सेक्टर ए के 322 प्लॉट का ब्यौरा
ईडब्ल्यूएस, प्लाट (81), 33 से 40 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 111800 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 59000 रुपये
एलआईजी प्लाट (78) 41 से 50 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 147500रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 73750रुपये
एमआईजी 1 प्लाट (75) 51 से 75 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 221250 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 110625 रुपये
एमआईजी 2 प्लाट (80) 101 से 150 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 442500 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 221250 रुपये
एचआईजी प्लाट (आठ) 151 से 300 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 885000 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 442500 रुपये
अटलपुरम के लांच होने के बाद पहले चरण में पहले सेक्टर में 322 प्लॉट का आवंअटन किया जाएगा। इसके लिए https://janhit.upda.in/ और https://www.adaagra.org.in/ पर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही एडीए कार्यालय जयपुर हाउस में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी इसमें सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जानकारी ले सकेंगे।