आगरालीक्स…आगरा में सोमवार 4 अगस्त को सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी. पेरेंट्स के पास मैसेज आना हुए शुरू…
आगरा में सोमवार को सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन की तरफ से इसका आदेश जारी कर दिया गया है. सोमवार को अबु उलाह के उर्स पर स्थानीय अवकाश रहेगा. अब स्कूलों की ओर से भी छुट्टी के मैसेज स्टूडेंट्स के पेरेंट्स के पास भेजे जाने लगे हैं. आगरा में कैलाश मंदिर मेला, हजरत सैयदना शाह अमीर उददुलउल्ला के उर्स पर स्थानीय अवकाश रहता है. इस बार उर्स चार अगस्त को है. स्कूल बंद रखने के आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर द्वारा जारी किए गए हैं. सभी स्कूल चार अगस्त सोमवार को बंद रहेंगे. इसके अलावा सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे. 17 अगस्त तक छह छुट्टियांचार अगस्त को उर्स की छुट्टी रहेगी. इसके बाद 9 अगस्त शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व है और इसके अलगे दिन रविवार है. अगले सप्ताह में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 17 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा. 15 अगस्त को ध्वजारोहण और कल्चरल प्रोग्राम के चलते स्कूल और कार्यालय कुछ समय के लिए खुलेंगे.