आगरालीक्स…आगरा में वर्षों बाद पांच पीढ़ियां जुटी एक साथ. मित्तल पिरवार के 550 लोग 25-30 वर्ष बाद एक दूसरे को देख हुए हैरान, बचपन में देखा जिसे वह बन गई नानी..
वर्षों बाद एक साथ जब एक ही परिवार के 550 लोग जुड़े तो लगा मानो बारात आ गई। आस-पड़ोस वाले ही नहीं खुद परिवार के सदस्य भी एक दूसरे को देखकर हैरान थे। जिसे बचपन में देखा वह नानी बन गई। लम्बे घने बालों से भरा सिर अब गंजा नजर आ रहा था। सात पीढ़ियों के 550 लोगों में पांच पीढ़ी के लोग मौजूद थे, जो पूना, अहमादाबाद, जयपुर, ग्वालियर, धौलपुर, बाड़ी, सूरत से पारीवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। संकल्प मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान की आराधना व आरती कर सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से किया। सभी सदस्यों के चंदन लगाकर माला पहनाई गई। कार्यक्रम में लोगों का आगमन शुरु हुआ। एक दूसरे को देखकर मन में प्रसन्नता के साथ हैरानी भी थी। नई पीढ़ी के लोग जिन बुजुर्गों के नाम सुनते थे आज उन्हें देखा भी।
ये है सात पीढ़ियों के लोग
स्व. गेंदालाल के तीन पुत्र किरोड़ी लाल, जगन्नाथ प्रसाद और राम स्वरूप बेशक आज इस दुनियां में नहीं हैं लेकिन अपनी पांच पीढ़ियों को एक साथ हंसते खेलते देख अवश्य प्रसन्न होंगे। राम स्वरूप के बेटे जगदीश मित्तल ने बताया कि लगभग 25 वर्ष बाद उनकी बुआ ग्यासू देवी पूना व शीला देवी अहमदाबाद से कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची। जिन रिश्तों को परिवार के लोग बिसरा चुके थे, एक बार मिलकर फिर खिल उठे। तीन वर्ष पहले इस पारीवारिक आयोजन करने का आईडिया जगदीश मित्तल के दिमाग में आया था। तीन माह से इसकी तैयारी करनी पड़ी।