आगरालीक्स…आगरा में सड़क किनारे खेत में मिली युवक की लाश. राहगीरों ने देखा तो उड़ गए होश. पुलिस की आशंका—दो दिन पुरानी है लाश
आगरा के थाना खेरागढ़ में सड़क किनारे एक खेत में युवक की लाश पड़ी मिली है. लोगों ने जब लाश को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की. शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है जिसमें से काफी दुर्गंध आ रही थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. www.xhugoy.com: Agra News: A young man’s body was found in a roadside field in Agra…#agranewsएसीपी इमरान अहमद ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को लाश मिलने की सूचना मिली. डूंगरवाला रोड पर खेत में यह शव पड़ा था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. शव की शिनाख्त की जा रही है. दो दिन पुरानी लाश मिल रही है. सोशल मीडिया के जरिए भी मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.