आगरालीक्स…वो कौन थी…रेलवे यार्ड के पास मिली युवती की लाश. गले में दुपट्टे का फंदा और मुंह में ठूसा..पुलिस कर रही पहचान की कोशिश
आगरा के अछनेरा में रेलवे यार्ड के पास मंगलवार सुबह एक युवती की लाश पड़ी मिली. लाल रंग का सूट और काले रंग की पजामी पहनी थी. गले में दुपट्टा कसा हुआ था और वह मुंह में ठूसा हुआ था. हाथ पर नाम का टैटू भी गुदा गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मृतक युवती की शिनाख्त करने में जुटी है और साथ ही हत्या की आशंका में आरोपियों की तलाश में भी जुटी है. ये है मामलाअछनेरा रेलवे के गेट नम्बर 18 के कचौरा रोड पर मंगलवार सुबह स्थानीय महिलाएं भैंसों को बांधने के लिए पहुँची थी. अचानक उनकी नजर पास की झाड़ियों में पड़ी युवती के शव पर पड़ी. शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. युवती लाल रंग की कुर्ती और काले रंग की सलवार पहने हुई थी. उसके गले मे दुप्पटा और मुँह में कपड़ा ठूसा हुआ था. चेहरे पर चोट के निशान देख मृतका के साथ जबरदस्ती किये जाने का अंदाजा लगाया जा रहा है. मृतका के हाथ पर नाम का टैटू भी है. शव के पास ही एक बैग पड़ा हुआ था जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. युवती की चप्पलें भी शव से चंद कदमो की दूरी पर पड़ी हुई थीं. पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही है.