आगरालीक्स…संत प्रेमानंद महाराज के पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा. शांति का उपाय पूछा…वीडियो में देखें प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा…
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के पास गुरुवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राजकुंद्रा पहुंचे. एकांतिक वार्ता में शिल्पा शेट्टी ने महाराज से शांति का उपाय पूछा. इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि राधारानी के नाम पर जप करें. उनका दर्शन और पूजा करें. करीब 15 मिनट तक प्रेमानंद महाराज से शिल्पा शेट्टी ने बातचीत की. देखें वीडियोबरसाना में राधारानी के किए दर्शन
इससे पहले अभिनेत्री ने बरसाना में राधारानी के दर्शन किए. बरसाना पहुंचकर शिल्पा शेट्टी ने रीजी मंदिर में दर्शन किए और पूजर कर माथ टेका. मंदिर सेवायत ने उन्हें ओढ़नी ओढ़ाकर पारंपरिक स्वागत किया. शिल्पा शेट्टी ने कहा कि बरसाना आकर बहुत अच्छा लगा. राधारानी के दर्शन से मन को अद्भुत सुकून मिला. यह स्थान वास्तव में दिव्य और अद्वितीय है.