आगरालीक्स…श्रीकृष्ण नंदोत्सव में बच्चों के अंदाज पर बजी तालियां. बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में मनाई जन्माष्टमी…
बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, भावना एस्टेट सिकंदरा, आगरा में 14 अगस्त, 2025 को श्री कृष्ण नंदोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहित गर्ग और गुंजन गर्ग (निदेशक) उपस्थित रहीं, बचपन श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र के महत्व को समझता है क्योंकि उनका जीवन बच्चों के चरित्र को आदेश बनाने में सहायक है। इसको ध्यान में रखते हुये बचपन के विद्यालय प्रांगण में जनमाष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। और इसमें अलग अलग प्रतियोगिता कराई गयी।
1- फेंन्सी ड्रेस प्रतियोंगिता - जिसमें बच्चों ने विभिन्न धर्मो एवं साहित्य में वर्णित श्रीकृष्ण के श्रंगार एवं वेषभूषा के सुंदर तरीकों को प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण के जीवन के कई चित्रण हुए। नन्हें बच्चों नें कृष्ण के कई रूपों को बहुत प्रभावी एवं बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास किया।
2- माताओं के लिए मटकी सजावट प्रतियोंगिता - जिसमें बच्चों की माताओं ने मटकियों को अलग अलग बहुत प्रभावी एवं बेहतरीन ढंग से सजाया और प्रस्तुत किया।
Nandotsav Celebration के चुनिंदा प्रतियोगिताओं में विजेताओ के नाम :-
द्वितीय – युवी और श्री गोयल, दिविक और सानवी खंडेलवाल,
तृतीय – समर्थ अगरवाल, नायला खान
द्वितीय – आरना सिंह, निकुंज और श्रेयांश शर्मा
तृतीय – सौम्य, भूमि सिंह
द्वितीय – स्वास्तिका अग्रिमा सिंह, भूमि
तृतीय – जोषिता चौधरी, अवन्ती
प्रथम – दीप्ति अगरवाल M/O प्रान्शी अगरवाल
द्वितीय – राधा,
द्वितीय – पूजा भार्गव M/O अनायिरा
तृतीय – दिवित खंडेलवाल, वाणी भटनागर

बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, आगरा के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग और गुंजन गर्ग (निदेशक) ने उत्साह वर्धन किया और सभी विजेताओ को प्रमाण पत्र और ट्रोफी देकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप्ति चौहान (कोऑर्डिनेटर), परनिता निगम (काउंसलर) और सभी कक्षा अध्यापिकाओ का योगदान रहा।


