आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथनी अकादमी में मनाया स्वतंत्रता दिवस. देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति बच्चों में दिखा जुनून
सेंट एंथनी अकादमी ने स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाया। देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति जुनून से ओतप्रोत यह समारोह स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों, लयबद्ध नृत्य प्रस्तुतियों और देशभक्ति कविता पाठ आदि से मंच को जीवंत कर दिया। स्कूल बैंड ने देशभक्ति गीतों की एक ऐसी प्रस्तुति दी जिससे पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत हमारी माननीय "प्रधानाचार्या श्रीमती क्रिस्टीना पीटर" द्वारा तिरंगा फहराने और उसके बाद राष्ट्रगान के साथ हुई। आज के कार्यक्रम में हमारे स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए मैं बच्चों और शिक्षकों की सराहना करती हूँ। इस दिन छात्रों के अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम और श्रद्धा को दर्शाने वाले कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।