आगरालीक्स…आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के घर के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन. चुनाव आयोग वोट चोर…केंद्र सरकार हाय हाय..जैसे नारे लगाए…पुलिस से हुई झड़प.
राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाने के बाद से कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. एक ओर बिहार में राहुल गांधी जहां यात्रा निकालकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को घेर रहे हैं तो वहीं आज आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास के बाहर कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया. चुनाव आयोग वोट चोर… केंद्र सरकार हाय हाय जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर कांग्रेसियों ने ये प्रदर्शन किए. इस दौरान पुलिस से भी उनकी झड़प हुई.आगरा महानगर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार सुबह ऐलान किया कि विजय नगर स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन करेंगे. इसकी जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासन एक्शन में आ गए और मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास के बाहर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई. इस पर कांग्रेसियों ने एकजुट होकर विजय नगर में स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने उनहें रोकने का प्रयास जिया जिस पर खूब हंगामा हुआ. इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हुई. बता दं कि मुख्य चुनाव आयुक्त का विजय नगर में पैतृक आवास है और वर्तमान में उनके माता पिता यहां रहते हैं.
सभी कांग्रेसी महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में एकजुट होकर तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर पहुंचे. उन्होंने चुनाव आयोग वोट चोर… केंद्र सरकार हाय हाय..जैसे नारे लिखे. पुलिस ने बमुश्किल उनको शांत किया.