आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर पुलिसकर्मी को लूटने वाले दो बदमाश पुलिस के चढ़े हत्थे. मुठभेड़ में किया अरेस्ट.
आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर पुलिसकर्मी को लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में अरेस्ट किया है. थाना एत्मादपुर और सर्विलांस की टीम ने मिलकर दोनों बदमाशों के कब्जे से कब्जे से 01 पिस्टल, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस, .32 बोर मैगजीन, 01 मोटर साईकिल (घटना में प्रयुक्त) सहित अन्य सामान बरामद किया है.ये है मामला
11 अगस्त को थाना एत्मादपुर पर वादी हैकां कौशलेन्द्र कुमार द्वारा रात में ड्यूटी से घर जाते समय रास्ते में फोन आने पर रुककर बात करते समय मोटर साईकिल सवार अज्ञात अभियुक्तों द्वारा फोन छीन कर ले जाने के संबंध में तहरीर दी गयी. मुकदमा उपरोक्त की घटना के सफल अनावरण व घटना मे संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना एत्मादपुर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था. 18 अगस्त को थाना एत्मादपुर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा चैकिग के दौरान मुखविर की सूचना पर जेपी कैम्पस पुल के नीचे से पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त राजेश ने बताया कि 10 अगस्त की रात को उसने व भाई दीप ने भागूपुर कुबेरपुर ओवरब्रिज के ढलान पर एक मोटरसाईकिल पर जा रहे व्यक्ति को मोटर साईकिल पर बात करते देख फोन कटते ही जेब में रखने के दौरान उसका फोन छीन कर भाग गये थे. फोन के कवर के पीछे रखे रू0 3000/- मिले थे. फोन राजेश ने रख लिया और पैसे दीप ने ले लिये थे जिसमें कुछ रूपये खर्च हो गये है, जो पैसे बरामद हुए है उसी छिनैती के है. पिस्टल के बारे में पूछा गया तो बताया कि वह पिस्टल लोगों को डराने धमकाने के लिए रखता है. मोटर साइकिल के सम्बन्ध में पूछा तो बताया कि वह मोटर साईकिल मांग कर लाया था.
अभियुक्तों का विवरण-
- राजेश पुत्र पोप सिंह उर्फ पप्पू निवासी रहनकला नगला नथौली थाना एत्मादपुर आगरा।
- दीप कुमार पुत्र पोप सिंह उर्फ पप्पू निवासी रहनकला नगला नथौली थाना एत्मादपुर आगरा।