आगरालीक्स…आगरा में लाखों की चोरी. एक ही इलाके में महीने में दूसरी बार बड़ी चोरी की वारदात. लाखों के रुपये के गहने और कैश ले गए चोर
ग्राम ओलेंडा में एक माह में ही दूसरी बार चोरों लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती दी है। गुरुवार रात ग्राम ओलेंडा में श्यामवीर परमार पुत्र अर्जुन सिंह परमार के घर में ऊपर के रास्ते प्रवेश कर चोरों ने कमरों में प्रवेश किया और उसमें रखे अलमारी की लॉकर तोड़ कर सोने चांदी की आभूषण एवं 70,000 रुपए नगद चोरी कर भाग गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को जागने पर हुई। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। बताया गया है कि चोरों ने 70,000 रूपये नकद, सोने का मंगल सूत्र 4 अंगूठी, 1 गले का हार, कानों के बृजमाला, झुमकी, ओम ओर चांदी के हाथों के लच्छे, पेरो के खड़ुआ, पायल आदि समान चुरा लिया गया है।बता दें विगत 24 जुलाई की रात्रि को भी ओलेंडा में ही चोरों ने बृजेश शर्मा के घर में घुसकर करोड़ों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। उससे पूर्व जुलाई माह में ही हुई चोरी का पुलिस द्वारा खुलासा भी किया गया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।