मथुरालीक्स…मथुरा में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड. आधा दर्जन युवक—युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस कर रही कार्रवाई
मथुरा के कोतवाली इलाके में पुलिस ने दो स्पा सेंटर पर छापा मारा है. कृष्णा नगर इलाके में संचालित इन स्पा सेंटर में कार्रवाई से हड़कंप मच गया. पुलिस ने दोनों जगह से आधा दर्जन युवती और युवकों को हिरासत में लिया है. ये सभी आपत्तिजनक हालत में पाए गए बताए गए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई.शॉपिंग कॉम्पलैक्स में संचालित थे स्पा सेंटर
मीडिया रिपोर्टके अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने सीओ आशना चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की. पुलिस ने पहले एक शॉपिंग कॉम्पलैक्स पर छापा मारा. पुलिस ने यहां संचालित स्पा सेंटर से आधा दर्जन लड़की और एक युवक को हिरासत में लिया. पुलिस को यहां आपत्तिजनक सामान भी मिला हे. पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया. यहां के बाद पुलिस ने शंकर विहार इलाके में संचालित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा. यहां पर भी टीम को युवक—युवती आपत्तिजनक हालत में मिले हैं. कार्रवाई जारी है.