आगरालीक्स…अगरा में यमुना का जलस्तर घटा तो पिनाहट में चंबल नदी पहुंची खतरे के निशान के पार…जानिए आज दोनों नदियों का जलस्तर…अलर्ट जारी
आगरा में दो दिन से यमुना का जलस्तर घट रहा है. 22 अगस्त को यमुना का जलस्तर अलर्ट लेवल को क्रॉस कर गया था लेकिन राहत की बात ये है कि शनिवार को दोपहर दो बजे तक यमुना के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है. यह अलर्ट लेवल से नीचे आया है. वहीं आज भी जलस्तर कम हआ है. यमुना में हाईफ्लड लेवर 154.760 मीटर है, डेंजर लेवल 152.400 मीटर पर है और अलर्ट लेवर 151.400 मीटर है. रविवार दोपहर दो बजे तक यमुना का जलस्तर 150.520 मीटर आ गया है, यानी जलस्तर में गिरावट आई है. प्रशासन के अनुसार जलस्तर और कम हो सकता है. चंबल नदी में फिर से आया उफानपिनाहट की जीवनदायिनी चंबल नदी में एक बार फिर उफान देखने को मिल रहा है. राजस्थान और मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का पानी चंबल नदी में पहुंचने से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे बना मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं. प्रभावित हो गया है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे जाने से मना किया है. चंबल पिनाहट में अलर्ट लेवल को पार कर गई हे. चंबल का अलर्ट लेवर 127 मीटर है जबकि डेंजर लेवल 130 मीटर तो हाई फ्लड लेवल 137.60 मीटर पर है. रविवार को चंबल का जलस्तार पिनाहट में 130.30 मीटर दर्ज किया गया है. सिंचाई विभाग के अनुसार दिनांक 24.8.2025 को रात्रि से जल स्तर घटने की सम्भावना है। तहसील बाह के ग्राम रेहा, रानीपुरा, भटपुरा, गोहरा, गुढा. का रास्ता कट गया है जिसके लिये लोगों के आवागमन एवं आवश्यक वास्तुओ को पहुँचाने हेतु तहसील प्रशासन द्वारा ग्राम गोहरा पर स्टीमर लगाया गया है। जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है एवं लोगो को जलस्तर की सूचना समय-समय पर दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिन ग्रामों में रास्ता कट गया है उन सभी ग्रामों में आम जन मानस के उपचार हेतु मेडीकल कैम्प स्थापित कराये गये है।
Chambal River at Pinahat
Alert level : 127. 00 m
Danger level : 130 .00 m
H F L. : 137.60 m
Date : 24-08-2025
Time : 8:00 PM
Gauge : 130.30 m
Trend : increase