आगरालीक्स…आगरा से गईं 2526 अज्ञात व असहाय मृतकों के अस्थि फूल एक साथ गंगा में किए विसर्जित. एक साथ तृप्त हुईं मृत आत्माएं…
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा पिछले तीन सालों के दौरान सुरक्षित रखे 2526 अज्ञात और असहाय मृतकों के अस्थि फूलों को सोमवार को विधि-विधान से सोरों स्थित हाडगंगा में विसर्जित किया गया। इससे पहले विद्युत शवदाहगृह से तड़के विसर्जन यात्रा सोरों के लिए रवाना हुई। नवम अस्थि विसर्जन यात्रा का हाथी घाट, यमुना किनारा होते वाटर वक्र्स चैराहे पहुंचने पर प्रयास फाउंडेशन द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में सबसे आगे अस्थि कलशों से सुसज्जित मुक्ति रथ और पीछे बसों व गाडियों का काफिला था। यात्रा का संचालन संजीव गुप्ता, मनोज शर्मा, मुकेश अग्रवाल और प्रमोद गुप्ता ने संभाली। रास्ते भर विसर्जन यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। लोग मुक्ति रथ पर आकर अस्थि कलशों पर पुष्प वर्षा कर श्रंदाजलि अर्पित कर रहे थे। कासगंज में अवागढ वस्त्र व्यापार समिति, एटा में हीराणी परिवार की ओर से राम दरबार मन्दिर पर और कासगंज वस्त्र व्यवसाय समिति द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में महिलाएं भजन-कीर्तन करती चल रही थीं। अध्यक्ष अनिल जिंदल, राजीव अग्रवाल, ताराचंद गोयल, विशनू और प्रशांत गुप्ता ने स्वागत करने वालों को कमेटी की ओर स्मृति चिन्ह भेंट किये। विसर्जन यात्रा के सोरों पहुंचते ही एक साथ इतने सारे लोगों के अस्थिफूल देखकर हर कोई आश्चर्य चकित था। बैंड बाजे के साथ यात्रा का बाजार भ्रमण हुआ। पूजा-पाठ के बाद मानव श्रंृखला बनाकर 2526 लोगों के अस्थि फूल हाड़गंगा में विसर्जित किए गए। ब्रह्मभोज और भंडारा के साथ अस्थि विसर्जन यात्रा का समापन हुआ।इस मौके विजय अग्रवाल, राधे गुप्ता, गिरीश शर्मा, संजय मित्तल, राकेश अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, रिषी मित्तल, कृष्ण मुरारी, संजीव गोयल भी मौजूद रहे। अध्यक्ष अनिल जिंदल और महासचिव राजीव अग्रवाल ने अस्थि विसर्जन यात्रा सहभागियों का आभार व्यक्त किया।