Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: ADCP Traffic’s manpower will increase in Agra Smart City. More and more challans will be issued…#agranews
आगरा

Agra News: ADCP Traffic’s manpower will increase in Agra Smart City. More and more challans will be issued…#agranews

590

आगरालीक्स…आगरा स्मार्ट सिटी में बढ़ेगी एडीसीपी ट्रैफिक की मैनपॉवर. अधिक से अधिक चालान होंगे. ज्यादा से ज्यादा जंक्शन एडेप्टिव मोड पर चलाने के निर्देश

आज सोमवार को मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगरा स्मार्ट सिटी की 38वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम विगत 37वीं बोर्ड बैठक की पुष्टि करते हुए अध्यक्ष महोदय द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन आख्या की स्थिति पर चर्चा की गयी। अवगत कराया गया कि स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित किए गये 63 एटीसीएस जंक्शन में से 13 जंक्शन पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ब्लिंक मोड पर चलाया जा रहा है। निर्देश दिए कि वीआईपी आवागमन के अलावा अन्य सामान्य दिनों में ज्यादा से ज्यादा जंक्शन एडेप्टिव मोड पर चलाना सुनिश्चित किया जाए। वहीं सभी स्मार्ट जंक्शन पर लगे प्रदूषण सूचकांक में आ रहे डेटा अंतर से अवगत कराया गया। निर्देश दिए गये कि जिन क्षेत्रों में डेटा में ज्यादा अंतर आ रहा है और एक्यूआई लेवल ज्यादा हो रहा है उन क्षेत्रों में कारणों का अध्ययन करते हुए उचित समाधान किया जाए। राजस्थान सीमा से क्षेत्रों में धूल प्रदूषण पर नियंत्रण के उचित कदम उठाये जाएं।

आईटीएमएस जंक्शन से रेड लाइट वॉयलेशन, ओवर स्पीडिंग, नो सीट बेल्ट और रान्ग साइड चलने वाले वाहन स्मार्ट कैमरे में कैद होने वाली संख्या एवं जनित चालानों की संख्या के डेटा की रिपोर्ट से अवगत कराया गया। वाॅयलेशन की अपेक्षाकृत बहुत कम संख्या में चालान जनित होने पर एडीसीपी ट्रैफिक को मैनपाॅवर बढ़ाने एवं चालानों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। सिटी एप मेरा आगरा को अभी तक लगभग 20 हजार यूजर्स द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। जिस पर आगरा शहर में होने वाले सभी ईवेंट, हेरीटेज/स्मारक की टिकट बुकिंग, नगर निगम और एडीए की जनसेवा के साथ साथ शिकायत दर्ज कराने की सुविधा का यूजर्स द्वारा लाभ उठाया जा रहा है। महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि नगर निगम की अन्य सुविधाओं, योजनाओं यूजर्स को फैसिलिटेट किया जाए। ज्यादा से ज्यादा एप डाउनलोड करवाने हेतु प्रचार प्रसार किया जाए।

स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत सभी प्रोजेक्ट की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि तीन प्रोजेक्ट को छोड़कर अन्य सभी प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण हो चुके हैं। महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि आगामी एक माह में शेष कार्य पूर्ण कर संबंधित विभाग को हैण्डओवर किए जाएं। पीपीपी मोड़ पर चल रहे पब्लिक बाईसाइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट का अनुबंधित कंपनी द्वारा समुचित संचालन न करने पर कंपनी को कई बार नोटिस दिया गया। इसके बावजूद कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर अनुबंध रद्द करने एवं इस प्रोजेक्ट को खत्म करने का निर्णय लिया गया। सिटी 2.0 प्रोजेक्ट को लेकर अवगत कराया गया कि इसका सर्वे हो चुका है, शासन स्तर से मीटिंग होने के बाद प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। इस प्रोजेक्ट में बायो वेस्ट मैनेजमेंट का भी प्रावधान किया गया है।

बैठक में जिलाधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बंगारी जी, नगरायुक्त श्री अंकित खंडेलवाल जी, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती एम. अरून्मौझी जी, इंडीपेंडेट डायरेक्टर रघु नायर जी और श्रीमती कंचन वोहरा जी, जीएम (प्रोजेक्ट) श्री अरूण कुमार जी, एसोसिएट टाउन प्लानर श्रीमती स्मिता निगम जी, सीएस श्रीमती ईशा भारद्वाज जी, नोडल ऑफिसर श्री बी एल गुप्ता जी, चीफ डेटा ऑफिसर श्री सौरभ अग्रवाल जी आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

आगरा

Agra Live News: Japanese operating microscope inaugurated at Sundarani Charitable Eye Hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अब जापानी आपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन से हो सकेगा जरूरतमंद व...

error: Content is protected !!