आगरालीक्स:…आगरा ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दर्शन कर लौट रहे युवक और उसके दो साल के बेटे की मौत, पत्नी और बेटी घायल। ( Agra News: 35 year old man & his two year old son died, Wife & Daughter injured in Accident#Agra )
आगरा के टीडीआई सिटी ताजगंज के रहने वाले 35 साल के राजेंद्र बाइक से पत्नी नीतू, 12 साल की बेटी नेहा और दो साल के बेटा आलोक के साथ धौलपुर के बाबू महाराज के दर्शन करने के लिए गए थे। मंगलवार सुबह बाइक से लौट रहे थे।
बाइक को वाहन ने मारी टक्कर
आगरा ग्वालियर हाईवे पर सैंया क्षेत्र में राजेंद्र की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में राजेंद्र और उनके दो साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि पत्नी नीतू और बेटी नेहा गंभीर घायल हैं।
सांकेतिक फोटो