आगरालीक्स…राधाष्टमी 31 अगस्त को, आगरा सहित देशभर से बरसाना में 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान. पुलिस ने बनाया सुरक्षा का खास प्लान
श्री राधारानी का जन्मोत्सव इस बार 31 अगस्त को मनाया जाएगा. बरसाना में ब्रहृमांचल पर्वत पर विराजीं राधारानी के दर्शनों के लिए रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन राधाष्टमी पर 15 लाख श्रद्धालुओं के बरसाना में पहुंचने की संभावना हे. प्रशासन द्वारा इस संख्या का अनुमान लगाया गया है और इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने योजना तैयार कर ली है. इसके लिए मथुरा सहित आसपास के जनपदों का फोर्सभी बुलाया जाएगा. खास बात ये है कि राधाष्टमी मेला की जिम्मेदारी उनको सौंपी जा रही है जिन्हें मेला कराने का पुराना अनुभव है. 29 अगस्त की रात से ही श्रद्धालु बरसाना पहुंचना शुरू हो जाएंगे.