आगरालीक्स…दुखद, वैष्णोदेवी यात्रया मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन, पांच लोगों की मौत, 14 घायल. यात्रा की गई स्थगित
जम्मू से दुखद खबर सामने आई है. त्रिकूटा पर्व पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर भूस्खलन हो गया है. यह भूस्खलन अर्धकुंवारी मंदिर के पास हुआ है जिसमें अभी तक पांच लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं. इस हादसे के बादसे अगले आदेश तक यात्रा को स्थगित कर दिया गया है.कटड़ा में भारी बारिश के चलते माता श्री वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास मंगलवार को यह भूस्खलन हुआ है. कई लोगों के दबे होने की भी आशंका है. हादसे के बाद री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट करते हुए भूस्खलन होने की जानकारी साझा की है और राहत बचाव के कार्य किया जा रहा है. रियासी पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ अलर्ट मोड पर है. अधिकारियों के अनुसार भूस्खलन दोपहर करीब तीन बजे हुआ है. यह आपदा पहाड़ी पर स्ििात मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीअर के घुमावदार रास्ते के लगभग आधे रास्ते पर आई है.