आगरालीक्स…आगरा में बिजनेस मीट में बोले सांसद नवीन जैन—भारत में विदेशी जूतों की मैन्यूफैक्चारिंग से रोजगार के मौके के साथ ब्रांडेड प्रोडक्ट मध्यम वर्ग तक पहुंचे
भारत सरकार की पहल से ब्रांडेड विदेशी कम्पनियों के भारत में मैन्यूफैक्चरिंग होने से न सिर्फ रोजगार की सम्भावनाएं बढ़ी रही हैं बल्कि ब्रांडेड कम्पनियों के जूते मध्यम वर्ग के दायरे में भी पहुंच गए हैं। आम व्यक्ति के लिए प्यूमा और एडीडास जैसे जूतों को पहनना अब ख्वाब नहीं रहा। इसके लिए भारत सरकार सराहना की पात्र है।मां कैला एंटरप्राइजेज द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड मेरिएट में आयोजित दो दिवसीय बिजनेस मीट व कार्यशाला के समापन समारोह में आज यह बात पूर्व मेयर नवीन जैन ने कही।
अतिथियों का स्वागत करते हुए मां कैला एंटरप्राइजेज से चेयरपर्सन अखिल जैन ने बताया कि पहले दिन राजस्थान व उप्र के सैकड़ों खुदरा व्यापारियों ने भ्रमण किया था वहीं आज भी लोगों ने ब्रांडेड कम्पनियों के कम कीमत में उपलब्ध नए प्रोडक्ट की जानकारी को लेकर काफी उत्साह दिखाया। सभी सहभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अवलोकन करने पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि डिसप्ले के साथ सैंपल देखना नया तरीका है, इससे पहले बंद डिब्बों में ही रिटेलर सैंपल देखते थे। साथ ही व्यापारियों को बेहतर स्कीमें मिलने से व्यापार बढ़ने की उम्मीद भी बढ़ी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्यूमा से आरएसएम अनिकेत, सीनियर मैनेजर अंकुल जैन, ए-6 से संदीप मोहन, प्रमोद जैन, मंजू जैन आदि उपस्थित थे।